Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार के बहनों ने पौधा रोपण का संकल्प लिया


जमशेदपुर । गायत्री परिवार टाटानगर का प्रज्ञा महिला मंडल और नवयुगदल के युवा साथियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में एकत्रित हो कर पर्यावरण सम्बंधी कार्यशाला के संग संगोष्ठी आयोजित किए ।

इस अवसर पर सभी ने अपने हाथ में एक-एक पौधा लेकर संकल्प लिया कि इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा से लेकर श्रावणी पूर्णिमा तक जमशेदपुर सहर और उसके आस पास में 5100 पौधों का रोपण करेंगे और साथ ही सब पौधों का देख रेख भी करेंगें । ताकि सारे पौधे बच सके । पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी सारा पौधा भगेरिया फाउंडेशन, चक्रधरपुर के संचालक श्री प्रमोद भगेरिया जी के तरफ से सहयोग स्वरूप प्राप्त होगा । यह जानकरी प्रज्ञा महिला मंडल के अध्यक्ष बहन जसवीर कौर और नवयुगदल टाटानगर के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार ने दिया ।

About Author