Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

15 दिसम्बर से प्रारंभ होगा धान खरीद कार्य, सभी तैयारियां पुर्ण करने को उपायुक्त ने दिए आदेश……

उपायुक्त की अध्यक्षता में खरीफ विपणन मौसम 2024-25 हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति बैठक संपन्न..

विभागीय संकल्प के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें- उपायुक्त

विभाग के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद का कार्य प्रारम्भ होगा, सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करें- उपायुक्त

Seraikella : जिले की समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त रबि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्सों का चयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में धान अधिप्राप्ति हेतु सर्वसम्मति से कुल 16 पैक्स का चयन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को नजदीकी पैक्स से टैग करने का निर्देश दिया। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में समस्याओं का सामना ना करना पड़े। किसानो की सहूलियत को देखते हुए उपायुक्त ने कुचाई प्रखंड के दलभंगा तथा खरसावां प्रखंड के बड़ा आमदा में धान खरीद के लिए लैंप्स स्थापित करने तथा अन्य सभी प्रखंड में आवश्यकतानुसार लैंप्स की संख्या बढ़ाने हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजनें का निर्देश दिया। वहीं उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय अनुसंधान समिति का गठन कर प्रत्येक सप्ताह बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि विभाग के निर्देश के मुताबिक 15 दिसंबर से धान खरीद प्रारम्भ होगा, इसके पूर्व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी केन्द्रो का निरिक्षण कर आवश्यक तैयारीयों का जायजा ले धान खरीद, उसके रख-रखाव, गोदाम तथा पंजी संधारण आदि से सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। किसानो के सहुलियत को देखते हुए सभी राइस मिल को लेंप्स के साथ टैग करें तथा किसानो का भुगतान ससमय हो यह सुनिश्चित करेंगें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पूर्व के लंबित भुगतान सम्बन्धित मामलों का सूची तैयार कर यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें। तथा विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में निर्धारित डॉ पर ही खरीद हो यह सुनिश्चित करें तथा सभी मिलो पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा की किसी भी परिस्थिति में विभागीय संकल्प का अवहेलना ना हो, विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में ही सभी कार्य का निष्पादन हो यह सुनिश्चित करें।

बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, जिला आ७//पूर्ति पदाधिकारी श्री सत्येंद्र महतो तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

About Author