Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री परेशान

महालिमोरुप:: रेलवे स्टेशन के सातवें और आठवें रेल पटरी पर फूट ब्रीज की व्यवस्था नहीं होने पर यात्री परेशान , वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग*
*मजबूरन यात्री ट्रेन के नीचे से करते है आर पार*
महालिमोरुप रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 4 पर बने सातवें और आठवें रेल पटरियों को आर पार करने के लिए फूट ब्रीज की वयवस्था नहीं होने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है! एही नहीं बल्कि जब इस प्लेटफार्म के पटरियों पर जब रेल गाड़ी खड़ी रहती है तब मजबुरन यात्री जान को जोखिम में डालकर रेलगाड़ी के नीचे से आर पार करते है, ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है!
इधर, यहाँ के यात्रीगणों ने चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक जी का ध्यानाकृष्ट कराते हुए महालिमोरुप स्टेशन के प्लेट प्लेटफार्म संख्या 4 पर यथाशीघ्र फूट ब्रीज का निर्माण करवाने अथवा वैकल्पिक व्यवस्था करवाने का आग्रह किए है। इस संदर्भ में एक ज्ञापन तैयार किया गया है जिसमें यात्रियों का हस्ताक्षर कराया जा रहा है। बहुत जल्द यात्रियों का एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक के नाम का ज्ञापन महालिमोरुप के स्टेशन मास्टर को सौंपा जाएगा।

About Author