Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान के प्रांगण में पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर नारायण प्राइवेट आईटीआई संस्थान के प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में नीमडीह प्रखंड के सचिव प्रेम चांद मारडी एवम उनके साथी शरथ कुमार महतो के हाथों द्वारा पौधारोपण किया गया । इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी।

Advertisement –

इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है पहली बार 1973 मे मनाया गया था मुख्य रूप से उपस्थित थे महाधिवक्ता निखिल कुमार , हरी नारायण साहू, शांति राम महतो महतो ,पवन कुमार महतो,अजय मण्डल,शंकर दस,देव कृष्णा महतो, कृष्णा महतो, गौरव कुमार, मोहन सिंह, गोराब महतो, आदि मौजूद थे

About Author