Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जगन्नाथपुर में भव्य धुलौट व गांव परिभ्रमण के साथ राधा गोविंद संकीर्तन का हुआ समापन

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव स्थित श्री हरि मंदिर में चल रहे 16 प्रहर श्री श्री राधा गोविद अखंड युगल नाम यज्ञ हरि संकीर्तन का गुरुवार को कुंजभंग,भव्य धुलौट व गांव परिभ्रमण के साथ समापन हुआ। राधा गोविद की मूर्ति के साथ मेजबान हरि संकीर्तन मंडली ने संकीर्तन करते हुए गांव का परिभ्रमण कर ग्रामीणों ने आपस में धुली और अबीर की होली खेली। इस दौरान प्रत्येक घर के समक्ष भगवान राधा गोविंद का स्वागत करते हुए पूजा अर्चना की गई। मान्यता रही है कि प्रतिवर्ष हरि संकीर्तन से गांव में सुख, शांति, समृद्धि व विकास के साथ साथ अच्छी कृषि कार्य संपन्न होती है।

संकीर्तन में डुंगरीडीह रांची,नेंगटासाईं,नुनिया बंगाल,अयोध्या पुरुलिया व जगन्नाथपुर की संकीर्तन मंडलियों ने अनवरत राधा गोविद का नाम जाप किया। जगन्नाथपुर के श्री हरि मंदिर में सोमवार को गंधा दिवस के साथ शुरू हुए संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय सा हो गया। संकीर्तन के दौरान पहुंचने वाले सभी भक्त श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया गया था। संकीर्तन के अंतिम दिन खरसावां विधायक दशरथ गागराई,भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो समेत अन्य गणमान्य लोग पहुंचकर श्री राधा गोविंद के समक्ष माथा टेकते हुए क्षेत्र के सुख,शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। संकीर्तन के सफल आयोजन में नागेश्वर प्रधान,यशवंत प्रधान,विष्णु प्रधान,राजेन्द्र प्रधान,जगन्नाथ प्रधान,रघुनाथ प्रधान,शत्रुघ्न प्रधान,सत्य मंडल,ओमप्रकाश प्रधान,उमाकांत प्रधान,पंचम प्रधान,बुलबुल प्रधान,देवीदत्त प्रधान,भागीरथी प्रधान,सत्यवान प्रधान,मनसा प्रधान,सीताराम मंडल,हरि प्रधान व बशिष्ठ प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

About Author

You may have missed