Categories

October 26, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राजनगर के डुमरडीहा पंचायत में रेमल चक्रवर्ती तूफान से कई घरों एवं इलेक्ट्रिक पोल हुआ क्षतिग्रस्त

राजनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरडीहा पंचायत में रेमल चक्रवर्ती तूफान से सबसे ज्यादा असर देखने को मिला , जिसमें गांव विक्रमपुर, महुलडीहा, लक्ष्मीपोसी में घर के छप्पर उड़ गए कोई पेड़ो उखड़ गये एवं गांव बुरुडीह में तीन इलेक्ट्रिक पोल सड़क पर एवं पेड़ का डाली गिर गया , जो ,12 घंटे तक सड़क जाम था एवं आने जाने बाधित रहा। चक्रवर्ती तुफान से घर के छप्पर क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रहने के लिए बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को घर बनाने में भी असमर्थ है। आज मुखिया महोदय निमाई सोरेन एवं सचिव रोशन पूर्ति दोनों मिलकर डुमरडीहा पंचायत के सभी गांवों का दौरा कर क्षतिग्रस्त घरों का सर्वे किया। सरकार की ओर से जल्द ही लाभुकों को आपदा राशि मुहैया कराया जाएगा।

About Author