राजकीय चैत्र पर्व सह-छौ महोत्सव की सफल आयोजन के लिए एसडीओ ने की लोगों से अपील….

SERAIKELLA : राजकीय “चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव 2025” के सफल आयोजन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला -सह- सचिव छऊ कला केंद्र सरायकेला के निवेदिता नियति के द्वारा मंगलवार को अनुमंडल सभागार, सरायकेला मे प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रीमती निवेदिता नियति के द्वारा राजकीय “चैत्र पर्व -सह- छऊ महोत्सव- 2025” की तैयारियों के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गई तथा महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुझाव आमंत्रित कर सभी से सहयोग का आह्वान किया गया।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रीभैरव जी की पूजा के साथ छऊ महोत्सव का शुभारम्भ हो चूका है। जो आगामी 11,12 एवं 13 अप्रैल को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जहाँ स्थानीय रीती-रीवाज एवं पूजा अर्चना के साथ महोत्सव सम्पन्न कराने मे सभी का सहयोग आपेक्षित है।
