Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

एमएलए सविता महतो से ईचागढ़ की महिलाओं के तीखी सवाल, आखिर यह मईया सम्मान राशि से वे वंचित क्यों है…

SERAIKELLA : चुनावी वादों में सरकार में आते ही जहाँ राज्य के महिलाओं को मईया सम्मान राशि देने की घोषणा किया गया था। जिनके हाथों में आज राज्य की वागडोर सौंपने के बावजूद अब तक महिलाओ को इससे उपेक्षित रखा जाना कहीं न कहीं व्यवस्था ही कमजोर सा प्रतीत हो रहा है।

इस योजना का लाभ सुयोग्य महिलाओं को दिलाने हेतु राज्य सरकार जहाँ विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किया फिर भी राज्य में अब लगभग प्रत्येक प्रखण्ड कार्यालय मे मईया सम्मान राशि पाने की आशा में कभी कभी महिलाओं की लंबी कतारें देखी जाती है, यह वाकई अफसोसजनक है।

ऐसे ही ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज एक मामला प्रकाश में आया कि नीमडीह प्रखण्ड क्षेत्र की बुरुडीह गाँव मे सैकड़ों महिला को मईया सम्मान राशि की अब तक नसीब नहीं हुई । बता दें कि उक्त गाँव मे आयोजित एक कार्यक्रम में विधायिका सबिता महतो शामिल हुई । इसी क्रम में करीब सैकड़ों महिलाओं ने विधायक के समक्ष मईया सम्मान राशि न मिलने की शिकायत की।

वहीं महिलाओं ने बताया कि उन लोगों ने प्रखण्ड कार्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र में भी आवेदन जमा की हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिला है। महिलाओं ने विधायक से यह भी सवाल करने लगी कि आखिर मंईया सम्मान योजना की राशि से उन्हें क्यों वंचित रखी गई या इसका लाभ उन्हें कब तक मिलेगा।

वे काफी समय से इस योजना के तहत मिलने वाली राशि की प्रतीक्षा कर रही हैं। महिलाओं ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के कर्मचारी उन्हें आश्वासन देते रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बताते चलें कि विधायक भी एक महिला होने के नाते राज्य सरकार के योजना से वंचित उन सभी महिलाओं की पीड़ा को समझकर तथा क्षेत्र की निर्वाचित प्रतिनिधि की शक्ति का प्रयोग कर समय के रहते ही यह समस्या का समाधान कर लेना चाहिए। इसलिए कि यह मामला दिनों दिन जटिल होता हुआ दिख रहा है जो कि कभी न कभी वे सभी महिलाएं आंदोलन पर उतारू हो जाएंगे, तब मामला सम्हाला नहीं जाएगा।

About Author