Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

छात्र संगठनों ने 10 और 11 को झारखंड बंद का आवाहन किया है

कांड्रा: 60-40 नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों का 10 और 11 को झारखंड बंद, 60-40 नाय चलतो और जय झारखंड का लगाया नारा

कांड्रा: हेमंत सरकार द्वारा लाए गए 60 – 40 नियोजन नीति के विरोध में लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है. इसी क्रम में छात्र संगठनों ने 10 और 11 को झारखंड बंद का आवाहन किया है. गम्हरिया, सरायकेला , आदित्यपुर , चांडिल, बनसा में छात्रों ने सड़क जाम किया. वहीं बंदी का असर आज कांड्रा में भी देखा जा सकता है.यहां भी जुलुश की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कांड्रा मोड़ को अवरुद्ध कर दिया. जिसके कारण यातायात प्रभावित हुई.

बंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रही जगह- जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो अपने दल बल के साथ चुस्त और दुरुस्त दिखे.  नियोजन नीति निर्धारित करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा बंदी का आवाहन किया गया था. कांड्रा मोड़ में भी बंदी का असर देखने को मिला. सैकड़ों की संख्या में छात्र झारखंड सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.

इस बीच भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के राहुल देव महतो ने कहा कि छात्र संगठनों द्वारा 10 और 11 को झारखंड बंद का आवाहन किया गया था. इसलिए हम सभी लोगों ने आज कांड्रा मोड़ को अवरूद्ध किया. उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि झारखंड के स्थानीय कौन है जितनी मान्यता यहां के स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है .
वहीं शंकर महतो ने कहा कि हम सभी झारखंड सरकार से नियोजन नीति को सुधारने की मांग कर रहें हैं.
उन्होंने कहा कि सरकार 60-40 नियोजन नीति को सुधारे . वहीं उन्होंने बंदी में साथ देने वाले लोगों का आभार प्रकट किया.

About Author