Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला नें किया रवाना

जागरूकता रथ के माध्यम से सभी प्रखंड के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहो, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में ऑडियो/वीडियो प्रसारित कर लोगो को मतदान के प्रति किया जायेगा जागरूक- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला

सरायकेला-खरसावां:- समाहरणालय परिसर से आज निर्वाची निबंधक पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव ने टीवी स्क्रीन, वी आर यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।वाहन जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों को ऑडियो – वीडियो के माध्यम से मतदान के महत्व व आगामी 13 में 2024 को सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र तथा 25 मई 2024 को रांची लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित करेगा।

मौक़े पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि वैन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन के माध्यम से सभी महत्वपूर्ण चौक – चौराहों व भीड़भाड़ वाले जगहों पर ऑडियो – वीडियो संदेश को प्रसारित किया जायेगा। मीडिया कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा : वाहन नियमित रूट चार्ट के अनुसार जिला के सभी प्रखंड में मतदाताओं को मतदान तिथी पर मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा।

मौके पर नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, सोशल मीडिया प्रसार पदाधिकारी श्री नंदन उपाध्याय एवं अन्य उपस्थित रहें।
===============================
▪️ मतदान तिथी- 13 मई 2024, सिंहभूम तथा खूंटी लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र
▪️ मतदान तिथी- 25 मई 2024, रांची लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

About Author