Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य को सुखलाल कुंकल ने ज्ञापन देकर आदिवासियों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित रखने के सम्बंध में किया ध्यान आकृष्ट

चाईबासा: आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा के शहर आगमन पर मानकी-गितिलिपि पीढ़ सह जिला उपाध्यक्ष-भारतीय जनता पार्टी सुखलाल कुंकल ने ज्ञापन देकर पश्चिम सिंहभूम जिले के आदिवासियों को केंद्रीय योजनाओं से वंचित रखने के सम्बंध में ध्यान आकृष्ट करने पर निवेदन किया। उनके ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि आदिवासी बहुल पश्चिम सिंहभूम जिले के आदिवासियों के मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर उनके ऊपर अमानवीय अत्याचार किया जा रहा है।

श्री कुंकल ने क्रमबद्ध समस्याओं को रखा, जिसमें :

1.प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिलेवाली राशन आपूर्ति में घोर अब्वस्था विगत 5 वर्षों से ब्याप्त है,

2.प्रधानमंत्री आवास योजना में आदिवासियों के आवास निर्माण पर ब्यापक धांधली हुई है,

3.केंद्र सरकार द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले मध्यान भोजन पर घोर अब्यवस्था है,विशेष कर सेंट्रल किचन से बदबूदार भोजन छात्रों को दिया जा रहा है,

4.केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सुविधाओं पर मिलने वाली योजनाओं पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी केवल खानापूर्ति कर आदिवासियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहें है,जिले में स्वास्थ्य ब्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है,एन आर एच एम की राशि का उपयोग केवल कागजों तक सीमित हो गया है,

5.कस्तूरबा, एकलब्य , आदिवासी आवासीय विद्यालयों,आदिवासी छात्रों के हास्टलों में घोर अब्यवस्था का आलम ब्याप्त है,

6.केंद्र सरकार की डी एम एफ टी राशी की योजनाओं का लाभ आदिवासी ग्रामीण जनता को नही के बराबर मिल रहा है,

महोदया,आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त पहलुओं पर आपके स्तर से केन्द्रीय टीम से जांच करवाकर आदिवासियों के केंद्रीय सुविधाओं का लाभ दिलवाने पर चल रहे कुब्यवस्था को दूर करवाने की कृपा करें,साथ ही पंचायत स्तर पर आदिवासी जन शिकायत कोषांग गठित किया जाय जिसका जुड़ाव आयोग से सीधे हो,जिससे कि आदिवासी ग्रामीण जनता को केंद्रीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

About Author