Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राज्य सरकार का नशा मुक्ति अभियान सिर्फ विज्ञापन तक ही सीमित- गणेश महाली

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के राज्य को नशा मुक्त बनाने की बयान पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के गृह जिला सरायकेला खरसावां के आदित्यपुर में ब्राउन शुगर जैसे खतरनाक नशा का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस नशे की लत में न जाने कितने युवा बर्बाद हो चुके हैं और न जाने कई मां ने बेटा तो कईयों ने अपना पति को खो चुके है।

इतना ही नहीं आए दिन आदित्यपुर क्षेत्र में लूट हत्याएं जैसे संगहीन घटनाएं घट रही है,जिला प्रशासन और राज्य सरकार इन सारी घटनाओं को रोकने में विफल है। तो सरकार राज्य को कैसे नशा मुक्त बनाएंगे ये बड़ा सवाल है। इस वर्तमान राज्य सरकार से नशा मुक्ति अभियान की उम्मीद करना बेमानी होगी। सरकार की नशा मुक्ति अभियान सिर्फ विज्ञापन तक में ही सीमित है।

About Author