Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

फेल करने वाले 83 बच्चों को प्रबंधन ने मंगलवार को स्कूल से निकाल दिया

जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर सोसोईटी हाई स्कूल में परीक्षा में फेल करने वाले 83 बच्चों को प्रबंधन ने मंगलवार को स्कूल से निकाल दिया. बच्चों के परिजनों को परीक्षा परिणाम देने के साथ ही स्कूल से निकालते हुए टीसी दे दिया गया. परिजनों ने प्रबंधन से काफी गुहार लगाई कि उनके बच्चे को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए पर प्रबंधन ने उनकी एक नहीं सुनी. इधर, स्कूल के बाहर परिजनों के आंसू छलक पड़े और उन्होंने स्कूल के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया. हंगामा होता देख स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया.

8वीं कक्षा के 83 विद्यार्थी शामिल परिजनों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा पूरा बकाया रहने पर रिपोर्ट कार्ड नहीं दिया जा रहा था. उन्होंने पूरी फीस जमा की तब जाकर रिपोर्ट कार्ड दिया गया है. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से फेल बच्चों को प्रमोट करने की भी गुहार लगाई पर प्रबंधन ने प्रमोट करने से मना कर दिया. इस दौरान 8वीं कक्षा के कुल 227 बच्चों में से 83 बच्चों को टीसी दी गई है. इसके अलावा छठी कक्षा के दो विद्यार्थी भी शामिल हैं.

About Author