Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं को चुनाव के महत्व से अवगत कराया गया

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के सिदगोड़ा कैंपस में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन विभाग ने मतदाता अवेयरनेस कॉन्टेक्स्ट के ऑर्गेनाइजर के साथ मिलकर छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई और झारखण्ड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट के बारे में भी बताया l कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के वीडियो प्रेजेंटेशन से की गई l इस वीडियो के द्वारा कॉन्टेस्ट के सारे नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने छात्रों को मतदान का महत्व समझाया और अपने मत के अधिकार का उपयोग करने की प्रेरणा दी l झारखंड वोटर अवेयरनेस कॉन्टेस्ट का शुभारंभ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल जी के कर कमलो द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ एक इंटरएक्टिव सेशन किया गया जिसमें विवेक कुमार, सौरव सुमन झा और राजपाल जी ने मास कम्युनिकेशन, बीसीए, बायोटेक विभाग के छात्रों के साथ विचारो का साझा किया l

इस कार्यक्रम में ईएलसी की पदाधिकारी डॉक्टर सोनाली , मास कम्युनिकेशन की समन्वय शालिनी प्रसाद,बीबीए विभाग के अमित, बीसीए के रितेशऔर बायोटेक के विश्वनाथन सम्मिलित हुई l इसी बीच साइबर क्राइम पर जागरूक वीडियो बनाने के लिए मास कम्युनिकेशन की छात्राओं जैस्मिन कौर, आस्था सिंह और ऋषिता डे का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया

About Author

You may have missed