Categories

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मोहन मांझी का ओडिशा के नये मुख्यमंत्री हेतु नाम चयन होने पर सरायकेला में हर्ष का माहौल

भाजपा नेता सह नगर पंचायत सरायकेला के उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने श्री मोहन मांझी जी का ओडिशा के नये मुख्यमंत्री हेतु नाम चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया, उन्होंने श्री मांझी को ढेर सारी बधाईयां प्रेषित की उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हमारी भाजपा नीत सरकार ने श्री मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगाकर आदिवासी समाज के सम्मान के कृतसंकल्प को दोहराया।

आदरणीय मोदी जी द्वारा पिछले 7 दशकों से अपेक्षित आदिवासी समाज को शिखर पर पहुंचाने का प्रयास अनुकरणीय है, पिछले 7 दशकों से आदिवासी समाज हाशिए पर था आदिवासियों के नाम पर केवल राजनीति की जाती थी आज भी सीधे-साधे आदिवासियों को वरगलाया जाता है अपने पक्ष में मतदान करने हेतु लोकसभा चुनाव में भी एंडी गठबंधन के नेताओं तरह तरह के हथकंडे अपनाए झूठ सच की राजनीति की उनके द्वारा भोले भाले आदिवासियों के बीच भाजपा द्वारा आरक्षण खत्म कर देने जैसी गलतफहमियां फैलाई गई देश में भाजपा द्वारा ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया

हमारी भाजपा द्वारा एक साधारण महिला श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को राज्यपाल से राष्ट्रपति तक के पद पर सुशोभित किया देश के विभिन्न राज्य झारखंड, छत्तीसगढ़ अब उड़ीसा राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाना हम सब के सामने है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान आदिवासी समाज काफी शिक्षित हो रहा है वह किसी के झांसे में आने वाला नहीं है वर्तमान में काफी संख्या में आदिवासी समाज हमारी भाजपा के पक्ष में आ रहे हैं।

About Author