Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा गिरने से लोगों में दहशत का माहौल

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा गिरने से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया हालांकि इस घटना से किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई पर लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया

कई वर्षों पुरानी बनी भवन पूरी तरह से जर्जर और कंडम हो चुकी है, उसके बावजूद दुकानदार उसे स्थान पर दुकानदारी करने को मजबूर है पिछले दिनों विधायक मंगल कालिंदी के हस्तक्षेप से भवन को तोड़कर  नया भवन बनाने का आदेश भी पारित हुआ पर कुछ दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था न होने की बात कहते हुए इस कार्य को रुकवा दिया और अब भवन का छज्जा टूट टूट कर गिर है, जो एक बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहा है, शनिवार शाम जर्जर भवन के बी ब्लॉक का छज्जा टूटकर अचानक गिर गया हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई बाल बाल लोग बच गए पर ऐसी घटना से लोगों के अंदर दहशत व्याप्त है।

 

About Author

You may have missed