Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर में अमलतास सिटी स्थित बैंक कर्मचारी के घर में चोरों ने अलमीरा तोड़कर जेवर, नकदी पर किया हाथ साफ

जमशेदपुर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस नाकाम है. पुलिस की सुस्ती का फायदा चोर खूब निभा रहे हैं. गुरुवार की रात चोरों ने गोविंदपुर पुलिस की सुस्ती की पोल खोली। जहां पांच की संख्या में बैंक कर्मचारी अमित कुमार के अमलतास सिटी स्थित घर में अलमीरा तोड़कर जेवर, नकदी पर हाथ साफ कर दिया. चोरी हुए सामान की कुल कीमत छह लाख रूपये आँकी गई है।

इससे पूर्व चोर खिड़की का ग्रिल तोड़कर कमरे में प्रवेश किये।जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह जब अमित कुमार के घरवाले सो कर जगे तो कमरे में सामान बिखरा हुआ पाया गया, जिसके बाद उनके होश उड़ गए. रात में सभी दूसरे कमरे में सो रहे थे. उसके बाद चोरों ने अलमीरा तोड़ने में क्या तकनीक आजमाई कि उन्हें थोड़ी भी खटखट नहीं सुनाई दी. सम्भवता उन्हें स्प्रे कर बेहोश कर दिया होगा।बहरहाल यह सब जांच का विषय है।

सुबह सुबह चोरी की सूचना पाकर जिला परिषद डॉ परितोष सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. सूचना पाकर पुलिस भी आई. जांच में पाया गया कि सीसीटीवी में पांच संदिग्ध लोग दिख रहे हैं. पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए सीसीटीवी की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद लोगों ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस रेस हो गई है।

About Author