Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

आदिवासी उरांव समाज जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता की बैठक संपन्न

आदिवासी उरांव समाज जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता की बैठक कुड़ुख सामुदायिक भवन पुलहातु, चाईबासा में सोमवार को कमिटी के अध्यक्ष श्री लालू कुजूर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l इसमें जेष्ठ जतरा त्योहार के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली दो-दिवसीय जतरा क्रिकेट कप प्रतियोगिता के संबंध में चर्चा की गई l चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 एवं 26 मई 2024 दिन शनिवार,रविवार को किया जाएगा l

जतरा क्रिकेट कप समिति के अध्यक्ष श्री लालू कुजूर ने कहा कि यह प्रतियोगिता विगत 25 वर्षो से लगातार उरांव समाज के द्वारा खेलकूद कर आपस में मिलने-जुलने व आपसी भाई-चारा अवसर बना रहे यही आयोजन का मुख्य उदेश्य है l इस वर्ष भी खिलाड़ियों की खेल भावना को देखते हुए आकर्षक पुरस्कारों के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा l सभी टीमों को अनुशासन एवं यूनिफार्म के साथ खेलने का आग्रह किया गया l

प्रतियोगिता प्रात: 7:00 से प्रारम्भ होगी l फाईनल खेल दिनांक – 26 मई 2024 को खेला जाएगा l इस प्रतियोगिता का आयोजन सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान, चाईबासा में किया जाएगा l बैठक में मुख्य रूप से समिति के संचालक रोहित खलखो,बिष्णु मिंज,पंकज खलखो, सुमित बरहा, सुखदेव मिंज, आशीष खलखो, संजय कुजूर,कृष्णा मुण्डा, विक्रम खलखो,अनिल बरहा, सुरज नीमा, ललित कुजूर, आशीष खलखो, संगम तिर्की, शंकर तिग्गा, करमा कुजूर, धीरज कुजूर, बादल कुजूर, अमित बरहा,करमा कच्छप, रवि मिंज, किशन बरहा, अनिल खलखो, चमरू लकड़ा, खुदिया कुजूर, सीताराम मुण्डा, शिवा बरहा, रोहित लकड़ा,सौरव मिंज, आदि उपस्थित थे l

About Author