Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया खरसावां एवं कुचाई का दौरा,रूगुडीह पंचायत के पूर्व मुखिया ने थामा भाजपा का दामन

खूंटी से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां एवं कुचाई प्रखंड का दौरा किया.इस दौरान कुचाई के दलभंगा में ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी.इस दौरान रुगुडीह पंचायत की पूर्व मुखिया प्रतिमा देवी व बारुहातु के जगदिश मुंडा अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुई.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पार्टी का पट्टा पहना कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया.अर्जुन मुंडा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में खरसावां विस समेत खूंटी की धरती की विशेषता को दुनिया के सामने पहुंचाने का काम किया. खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिये कई ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नींव रखी गयी है. इसके दूरगामी परिणाम सामने आयेंगे. श्री मुंडा ने कहा कि उन्होंने अपने मंत्रालय से आदिवासियों का जीवन स्तर ऊंचा करने के लिये कई योजनायें ली.साथ ही किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पहुंचाने का कार्य किया.आज भारत पूरे विश्व में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है.देश की प्रगति के लिए हमें तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाना है.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है.पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की. 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ काम चल रहा है.उन्होने कहा कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है.मौके पर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो,पूर्व विधायक मंगल सोय, राम नाथ महतो, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, लखीराम मुंडा समेत अन्य मौजूद रहे.

About Author