Categories

Recent Posts

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन पहुंचे जमशेदपुर, कहा – सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अल्पसंख्यक बन सकते हैं अच्छे व्यापारी, सिखों की छह जातियों को शीघ्र मिलेगा प्रमाण पत्र

जमशेदपुर.झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वाइस चेयरमैन ज्योति सिंह मठारू रविवार को जमशेदपुर दौरे के क्रम में पत्रकारों से रू-ब-रू हुए. स्थानीय परिसदन में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है. बहुत सी सरकारी योजनाएं हैं, जिसका लाभ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लेकर बेहतर व्यापारी बन सकते हैं. हां यह बात जरूर है कि इन योजनाओं का लाभ मुस्लिम समुदाय के लोग ज्यादा ले रहे हैं, लेकिन यह लाभ सिख, क्रिश्चयन, बौद्ध, जैन समुदाय के लोगों के लिए भी है. ये समाज के लोगों के बीच सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं पहुंच पा रही है, जिसके आभाव में ये योजनाओं से वंचित हैं. इसी लिए हम सरकार की योजनाओं को इन्हें बताने के लिए विभिन्न जिला के दौरे पर निकले हैं.

वाइस चेयरमैन ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है. उन्हीं योजनाओं को जागरूक करने वह आये हैं. उन्होंने बताया कि 18 से 45 साल के युवा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है. इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोग कल्याण विभाग से 25 लाख का लोन आसानी से ले सकते हैं. मुर्गी पालन, बकरी पालन, लघु फैक्ट्री चलाकर युवा खुद को व्यापारी बना सकते हैं. इसमें 12.5 लाख तक के लोन में 40 फीसदी सब्सिडी है, जबकि इसके ऊपर 25 लाख तक के लोन पर 5 लाख की सब्सिडी दी जा रही है.

यह लोन लेकर लोग अपना व्यवसाय बढ़ा सकते हैं. छह छह माह में लोन देना है और साधारण इंट्रेस्ट 6 प्रतिशत लगेगा. इस योजना का लाभ लेकर वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं. उन्होंने सिख, बौद्ध, जैन और क्रिश्चयन समाज को इसका लाभ लेने की अपील की है. इसके अलावा गरीबों के लिए शिक्षा को लेकर गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना भी अल्पसंख्यक समुदाय के लिए है. इसके तहत मेडिकल, आईटीआई, दसवीं और बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए ऋण दिया जाता है. साथ ही अबुआ आवास योजना से समुदाय को दो लाख के ऋण से पक्का घर तीन कमरों का बनाकर दिया जा रहा है.

ज्योति सिंह ने कहा कि सिखों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि सिखों कि छह जातियों क्रमशः लोहार, छिम्बा, नाई, कमयार, कहार, स्वर्णकार को जाति प्रमाण पत्र मिलेगा. उनकी 2015 से दबी हुई फ़ाइल को मुख्यमंत्री से बातचीत कर कार्मिक विभाग तक पहुंचा दिया गया है. उम्मीद है कि अन्य राज्यों की झारखंड में भी ये जातियों को प्रमाण पत्र मिलना शुरु हो जायेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजीपीसी के पूर्व प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे, सोनारी के प्रधान तारा सिंह, साकची के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह काके, हरजीत सिंह, गुरताज सिंह आदि उपस्थित थे.

About Author

You may have missed