Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

विराट कोहली ने लिया T20 से संन्यास, कहा- भारत के लिए ये मेरा आखिरी T20 था

भारत के महान क्रिकेटर विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल मैच से संन्यास ले लिया है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बड़ा ऐलान कर दिया. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन ही बना सकी. भारत दूसरी बार चैंपियन बना है. उसने इससे पहले 2007 में खिताब जीता था. भारत के लिए बल्लेबाजी में विराट कोहली ने कमाल किया. उन्होंने 59 गेंद पर 76 रन की यादगार पारी खेली. पूरे टूर्नामेंट में फेल होने वाले कोहली फाइनल में चल गए.

कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. उन्होंने कहा, ”यह मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप था, यह बिल्कुल वही है जो हम हासिल करना चाहते थे. एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और ऐसा हो जाता है, भगवान महान है. बस अवसर, अभी या कभी नहीं जैसी स्थिति. यह भारत के लिए खेलते हुए मेरा आखिरी टी20 मैच था.

कोहली ने आगे कहा, ”हम वह कप उठाना चाहते थे. ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं हारने पर भी घोषित नहीं करने वाला था. अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय आ गया है. एक आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार हमारे लिए यह एक लंबा रहा है. आप रोहित जैसे किसी खिलाड़ी को देखें, उसने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं और यह मेरा छठा है. वह इसका हकदार है.”

About Author