Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

वक्फ़ संशोधन बिल आधी रात को लोकसभा से हुआ पास…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

National : लोकसभा में सरकार द्वारा पेश वक्फ़ संशोधन बिल पर कोई मुस्लिम विरोधी तो कोई असंवैधानिक आदि अनगिनत तर्क-वितर्क के बीच सरकार ने लोकसभा में पेश वक्फ़ संशोधन बिल पर बुधवार की देर रात विश्वास जीत लिया।

बिल पर ग्यारह घण्टे चली चर्चा के पश्चात आखिर सरकार के बिल संशोधन लोकसभा से पास हो गया। अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहीं असवूद्दीन ओवैसी समेत विपक्ष के सभी संशोधन खारिज हो गया। वक्फ़ संशोधन बिल पर हुआ  वोटिंग के माध्यम से सरकार के पक्ष में कुल 288 वोट पड़े तथा विपक्ष को 233 वोट पड़े।

इससे पहले केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री किरेन रिजेजु ने कहा कि अल्पसंख्यक को के लिए दुनिया मे भारत से सुरक्षित कोई स्थान नहीं । इस देश मे बहुसंख्यक लोग स्वयं को धर्म निरपेक्ष मानते हैं।

लोकसभा में वक्फ़ संशोधन विधेयक, 2025 पर हुई चर्चा का जबाव देते हुए रिजेजु ने सरकार के इस कदम को मुस्लिम विरोधी बताने के कई विपक्ष सदस्यों के दाबो को खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक में मुस्लिमों को बाँटनेवाला बताया जा रहा है जबकि सरकार इसके जरिए सिया सुन्नी समेत समुदाय के सभी वर्गों को एक साथ ला रही है।

इधर वक्फ़ संशोधन बिल पर तर्क का जबाव देते हुए रिजेजु ने सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस बिल पर सदन में सभी सदस्य अपनी अपनी बातें रखें हैं। कोई इसपर अनर्थक तर्क प्रस्तुत किये तो कोई इसे मुस्लिम विरोधी और असंवैधानिक तक कह चुका है, लेकिन उन्हें यह भी बताना चाहिए आखिर यह असंवैधानिक कैसे है ?।

वहीं रिजेजु ने कहा कि बिना तर्क के किसी पर आरोप लगाना गलत है। इसलिए कि उन्हें मालूम होना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तो देश की सबसे छोटे अल्पसंख्यक संख्यक समुदाय पारसी को भी बचाने की प्रयास कर करी है।

बताते चले कि वक्फ़ संशोधन बिल लोकसभा से पास होने की सूचना मात्र से पूरे देशवासियों में खुशियों का माहौल है।

About Author