CHANDIL : एनएच 33 में दोस्त संग सैर करना युवती को पड़ा महंगा, सड़क दुर्घटना में बाल बाल बची, टूटी पैर ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चाण्डिल थाना अंतर्गत एनएच 33, कांदरबेड़ा के आस पास कई सड़क हादसा हुआ, जिसमे कई लोगों की जानें भी गई। लेकिन लोग आज भी चेते नहीं और न ही प्रशासन की ओर से दुर्घटना नियंत्रण के लिए दुर्घटना संभावित स्थल में ट्रैफिक पुलिस नियुक्त किये।
वैसे ही रविवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक कांदरबेड़ा में एक सड़क दुर्घटना घटी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाईक में सवार युवक के साथ एक युवती थी जो जमशेदपुर से चाण्डिल की ओर आ रहा था, बाईक काफी रफ्तार में थी और उक्त स्थल में एक कॉन्टेनर को ओवरटेक करने की दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाईक गिर गई।

गनीमत है कि बाइक सवार दोनों ही कॉन्टेनर से दूर जा गिरा वरना वे दोनों भयंकर हादसे का शिकार हो जाता। वहीं बाईक में सवार युवक घायल हो गया जबकि युवती की बायाँ पैर टूट जाने की बात बताया गया एवं उनकी पैर की उंगलियों में भी गंभीर चोटें आई।
दोनों घायल युवक युवती की आपसी रिश्ता दोस्ती बताया जबकि नाम पता बताने से साफ इंकार कर दिया। घायल युवती ने बताया कि वे दोनों सनडे मनाने के लिए घर से निकले थे और यह दुर्घटना घटी। वहीं घायलों को स्थानीय दुकानदारों के द्वारा आनन फानन में एक ऑटो बुलाकर टाटा अस्पताल भेजा गया।
बताते चलें कि उक्त घटना स्थल पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक कान्दरबेड़ा से सोनारी मार्ग में सुबह हो या शाम ऐसे ही कभी भी मनचले बाइकर्स को देखने को मिलता है। कोई तेज रफ्तार में बाईक को भगाता तो कोई इस व्यस्त सड़क पर ही बाईक स्टंट करता हुआ दिखता है। इस सड़क से गुजरते समय राहगीर डरे हुए होते है, इसलिए कि उन्हें यह पता नही होता की कब अचानक ऐसे मनचले की बाईक से कब वह दुर्घटना का शिकार हो जाए।
बताया जाता है कि इस मार्ग में मुश्किल से कभी पुलिस गश्ती दल को देखा जाता है और इसी कारण शहर से युवाओं ने आकर इस सड़क में उत्पात मचाता है।
