Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर XLRI ऑडिटोरियम में आयोजित नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल 2024 में शामिल हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता और दीपक बिरुवा भी रहे मौजूद

जमशेदपुर XLRI ऑडिटोरियम में नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल 2024 का आयोजन हुआ, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए, उनके साथ मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री दीपक बिरुवा मौजूद रहे, कार्यक्रम में दीप जला कर हो फ़िल्म फेस्टिवल का आगाज मुख्यमंत्री नें किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने हो फिल्म में काम करने वाले बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर्स को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार कि ओर से हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया, वहीं हो भाषा की 15 करोड़ की फ़िल्म बनने पर सरकार सबसीडी देने का आश्वासन मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिया।

वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की संस्कृति को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की अनोखी पहल है, उन्होंने कहा कि नए युग मे सभी संस्कृति भूलते जा रहे है, जिसको लेकर राज्य सरकार स्थानीय कलाकारों को सबसीडी देकर उनमे एक हौसला भरने का काम करेगी, ताकि झारखण्ड कि कला संस्कृति को बढ़ावा दिया जय, सरकार का लक्ष्य है,वंही हो समाज एवं फ़िल्म फेस्टिवल के अध्यक्ष सुरु बिरुली ने कहा कि सरकार कि इस तरह कि पहल से स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही समाज के लोगो को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

About Author