Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वास्थ्य सुविधाओं एवं पेयजल की समस्या के समाधान को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने मंत्री दीपक बिरूवा से पहल करने की मांग की

चाईबासा क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर तथा सदर अस्पताल में मौसमी बीमारियों के कारण इलाजरत मरीजों के बेड फुल हो जाने से स्ट्रक्चर एवं जमीन पर इलाज हो रहा है। तथा जमीन पर ही सलाइन चढ़ाया जा रहा है।

इन सब मामलों को लेकर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण व परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरूवा से सोमवार को कार्यालय में भेंट वार्ता कर इन सब समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। राजाराम गुप्ता ने कहा कि चाईबासा क्षेत्र के कुछ वार्डों में अभी तक पूर्ण रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है। जिससे पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। कई बार विभाग को पत्राचार कर बिंदु वार समस्याओं से अवगत कराया गया, पर इस पर कोई पहल नहीं हो पाई है।

वहीं दूसरी और सदर अस्पताल चाईबासा में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण बेड उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मरीजों का इलाज स्ट्रक्चर एवं जमीन पर किया जा रहा है। मामले की जानकारी होने पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर इसकी जानकारी ली जाएगी। तथा उन्हें आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। वही डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में अतिरिक्त सुविधाओं को बहाल किया जाएगा।

About Author