Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHOWKA : सांकेतिक बत्ती जलाए बगैर रात को सड़क में खड़ी ट्रेलर से टकराकर बाईक सवार की मौत ।

SERAIKELLA : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र की चौका थानांतर्गत चौका-कांड्रा मुख्य मार्च पर नूतनडीह गाँव मे स्थित एक होटल के नजदीक शनिबार रात को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की रात करीब आठ बजे की है जब कांड्रा से चौका की ओर जा रही माल से लदे एक ट्रेलर जाकर उक्त स्थान पर खड़ी की गई तथा उसी दिशा से एक बाईक आकर उस खड़ी ट्रेलर के पीछे टकरा गई । जिससे बाईक सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इधर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर खड़ी की गई ट्रेलर में पार्किंग लाईट नहीं जलाया गया था जिससे बाईक सवार असंतुलन हो गई और यह दुर्घटना घटी। इधर घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया। वहीं मृतक का पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र की चिमटिया गाँव के शिवाशिष महतो के रूप में बताया गया है।

बता दें कि चौका थाना क्षेत्र में एनएच 33 जैसा व्यस्त सड़क में पार्किंग के लिए जगह उपलब्ध नहीं रहने पर भी रात को होटल संचालक द्वारा सड़क पर वाहन पार्किंग कराता है। जिसमे अधिकतर वाहनों में सांकेतिक बत्ती को बंद कर घण्टों तक वाहन चालक होटल में विश्राम करता है। इसी कारण कई लोग पहले भी छोटे बड़े दुर्घटनाओं का शिकार हुए एवं इसपर स्थानीय प्रशासन अगर गंभीरता नहीं लिए तो आए दिन एक बहुत बड़ा सड़क दुर्घटना होने की आशंका जताया जा सकता है।

About Author