Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CHANDIL : ऑपरेशन ” डिग्निटी ” के तहत आरपीएफ पोस्ट ने परिजनों को सौंपे परिवार से बिछड़े सदस्य को ।

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले में शनिवार को आरपीएफ चांडिल के एसआई/जी.के. सिंह ने अपने दो कर्मचारियों के साथ चाण्डिल स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे थे और इसी दौरान उनलोगों ने देखा कि लगभग एक साठ वर्ष का पुरुष व्यक्ति प्लेटफार्म  सं0- 01 पर लक्ष्यहीन रूप से घूम रहे थे ।

उक्त व्यक्ति से पूछे जाने पर, वह चाण्डिल स्टेशन पर अपनी उपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका । एक संदिग्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति सा लग रहा था। बाद में, ट्रेन संख्या 18615 क्रिया योगा एक्सप्रेस की ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा एसआई जी.के. सिंह को मोबाइल फोन पर सूचित किया कि एक  पुरुष यात्री (मानसिक रूप से विक्षिप्त) चाण्डिल स्टेशन पर गलती से उतर गया होगा, जैसा कि उसके परिवार के सदस्यों ने उक्त ट्रेन की ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी को बताया था। 

एसआई जी.के. सिंह वीडियो कॉल के माध्यम से सत्यापन करने के बाद उसके परिवार के सदस्यों को सूचित किया। तदनुसार, उसका बेटा दिनांक 24 मई शनिवार के लगभग शाम5 5 बजे आरपीएफ पोस्ट चांडिल में उपस्थित हुआ । उन्होंने आगे बताया कि उक्त ट्रेन में यात्रा के दौरान उनके पिता चांडिल जंक्शन पर गलती से उतर गए होंगे।

उचित पहचान के बाद और पुरुष व्यक्ति की सहमति और संतुष्टि के साथ, बचाए गए व्यक्ति को उचित पावती के साथ उनके बेटे को सौंप दिया गया। इस संबंध में, उस युवक ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया और इस दयालु कार्य के लिए आरपीएफ पोस्ट चांडिल को धन्यवाद धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

About Author