Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : उपायुक्त ने किया राजस्व एवं भू-अर्जन से संवंधित समीक्षा बैठक…

Seraikella : जिला दंडाधिकारी -सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में राजस्व एवं भू-अर्जन कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं से संवंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। वहीं शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास राय, एवं जिला-भूअर्जन पदाधिकारी तथा सभी अंचलाधिकारी उपस्थित रहें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अंचल कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। जहाँ उपायुक्त नें दाखिल ख़ारिज, सक्सेशन-म्यूटेशन, सीमांकन, परिसोधन पोर्टल पर प्राप्त आवेदन की वस्तु स्थिति, इ-गवर्नन्स कोर्ट से सम्बन्धित मामले, न्यायालय से सम्बन्धित लंबित वाद, नीलाम पत्र वाद, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पी. एम. किसान आदि का क्रमवार समीक्षा कर लंबित मामलो का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए निदेश दिए।

कॉन्फ्रेसिंग में म्यूटेशन संवंधित मामलों का बिना किसी ठोस कारण के आवेदन रिजेक्ट ना करने, स्व म्यूटेशन की संख्या बढ़ाने तथा 90 दिन या उससे अधिक अवधि से लंबित मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की निर्देश दिए। उपायुक्त नें लोगो के सहुलियत हेतू रिजेक्ट आवेदन पर कारण इंगित कर आवेदक को सूचित करने के लिए भी निर्देश दिए।

उपायुक्त नें यह भी कहा कि लोगो की समस्याओं का समाधान सम्बन्धित विभाग स्तर से हो यह सुनिश्चित करें, किसी भी परिस्थिति में लोगो को बार-बार कार्यालय आना या विभिन्न कार्यालयों का चक्कऱ ना लगाना पड़े इस ओर कार्य करे।

इस दौरान उपायुक्त नें लैंड डीमार्केशन तथा लगान भुगतान संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित को नोटिस करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वही मानकी मुंडा, डाकूआ, एवं परम्परागत ग्राम प्रधान के लंबित सम्मान राशि भुगतान करने तथा विभाग द्वारा प्राप्त दिशा निदेशो का अनुपालना कर अन्य कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

About Author