Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : 30 नवंवर को आयोजित होनेवाले एक दिवसीय सेमिनार “आकांक्षा ” आयोजन की उपायुक्त ने किया निरीक्षण…

Seraikella :

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर को एक दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम “आकांक्षा” विंग ऑफ अस्पिरेशन का होगा आयोजन

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने किया नगर भवन सरायकेला का निरीक्षण

युवा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सेमिनार “आकांक्षा” विंग ऑफ अस्पिरेशन कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन, सरायकेला में दिनांक 30 नवंबर, शनिवार को निर्धारित है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने संवंधित पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल नगर भवन का निरिक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया। निरिक्षण के क्रम में उपायुक्त नें नगर भवन परिसर, सभागार में कुर्सी की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग समेत पेयजल एवं शौचालय तथा हेल्पलाइन डेस्क व मेडिकल टीम के लिए बनाए जा रहें स्टॉल आदि का जायजा लेते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, सहायक समाहर्ता कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला, अंचलधिकारी सरायकेला, प्रशासक नगर पंचायत सरायकेला समेत कई विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

About Author