Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : नगर भवन में आयोजित आकांक्षा पर एक दिवसीय सेमिनार संपन्न……

Seraikella

ऐसे कार्यक्रम करियर काउंसिल तक सीमित नहीं है,जीवन के अनुभूतियों से सिखने की जरूरत- उपायुक्त

युवा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत आज नगर भवन सरायकेला में पूर्व निर्धारित जिला आकांक्षी कार्यक्रम के तहत गत शनिवार को एक दिवसीय सेमिनार “आकांक्षा” विंग्स ऑफ अस्पिरेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

जहाँ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा विभिन्न संस्थानो से आये छात्र-छात्राओं एवं आमजनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करियर काउंसिल तक सीमित नहीं है, जीवन के अनुभव तथा आज के दौर में अपने दिनचर्या की अनुभूतियों को सीखने तथा समझने की आवश्यकता है तथा आज के दौर में टेक्नोलॉजी तथा सोशल मीडिया का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें एवं अपने समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना सहयोग करने की दिशा में प्रयास करें।

कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सत्र के माध्यम से पैनलिस्ट के द्वारा आज के दौर में सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग,डॉक्यूमेंट्री निर्माण, जातिगत भावना को दूर कर मित्रता पूर्वक व्यवहार रखने,अपने समाज तथा राष्ट्र के विकास में आगे आकर अपना योगदान देने तथा समाज में महिला विकास तथा महिलाओं को शिक्षित करने की अवधारणा को बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से इस कार्यक्रम में जानकारी दी गई।

इस दौरान रुचिका नेगी एवं चंद्रहास चौधरी के द्वारा हमारे बीच में एक संवाद, रीना हांसदा एवं संजय झा के द्वारा शिक्षा और प्रशासन के बीच चौनीतियों का सामना, रामचंद्र सोय,राजनकुमारी प्रधान, धर्मेंद्र उरांव, बसंती हेमब्रम, सोमवारी मुंडा,अरुण सोय तथा चंद्रहास चौधरी, संजय कच्छप के द्वारा झारखंड में युवाओं के लिए अवसर और चुनौतियां तथा रमेश कार्तिक नायक, हंसराज सोवेन्द्र शेखर के द्वारा मैंने लिखना क्यों शुरू किया विषय पर चर्चा कर उपस्थित युवाओं को भविष्य में रुचि के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने, शिक्षा के बीच आने वाली चुनौतियों से सकरात्मक सोच के साथ आगे निकल कर अपना लक्ष्य प्राप्त करने, विकसित समाज में महिला शिक्षा एवं महिलाओ के सशक्तिकरण आदि के बारे में जानकारी देकर प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, सहायक समाहर्ता श्री कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं कई विभाग के पदाधिकारियों समेत विभिन्न संस्थान से आये छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Author